मैहर जिले में 14 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया, मोबाइल और बाइक जब्त कर साइबर जांच शुरू की।
रायसेन के गौहरगंज दुष्कर्म मामले में 6 साल की बच्ची के साथ रेप करने वाले मुख्य आरोपी सलमान उर्फ नजर को भोपाल सेंट्रल जेल भेजा गया। पुलिस ने उसे पनाह देने वाले इंसाफ हुसैन, जैद खान और शहजाद खान को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा। पीड़िता अस्पताल से डिस्चार्ज।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता के मामले में अहम टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा कि गर्भपात का निर्णय केवल गर्भवती महिला का अधिकार है और इस मामले में पीड़िता की प्रजनन स्वतंत्रता का सम्मान करते हुए, कोर्ट ने गर्भपात की बाध्यता से इनकार किया। निजता और गरिमा के हक (अनुच्छेद 21) पर आधारित महत्वपूर्ण फैसला।















